हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: हरदोई। हरियांवां थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के गश्त के दौरान पुलिस रिस्पांस वाहन (पीआरवी) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक होमगार्ड समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियांवां भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब दो बजे पीआरवी-2762 हरियांवां थाना क्षेत्र में गश्त पर थी। सधीनावा पेट्रोल पंप के पास संतुलन बिगड़ गया और पीआरवी सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे में वाहन चालक होमगार्ड आलोक कुमार के हाथ में चोट आई। साथ ही शरीर में अंदरूनी चोटें भी लगीं। वहीं पीआरवी में मौजूद कांस्टेबल मोनू पंवार भी अंदरूनी चोट लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद 108 एंबुल...