Hardoi News: अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर
हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: कछौना। रक्षाबंधन पर अपनों के साथ खुशियां बांटने दिल्ली से गांव लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहनों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो गांव निवासी 33 वर्षीय संजय दिल्ली की एक गुटखा फैक्ट्री में काम करते थे। वह रक्षाबंधन मनाने 21 अगस्त को गांव आए थे। वह बुधवार शाम अपने 25 वर्षीय दोस्त राहुल के साथ बाइक खुद चलाकर गौसगंज बाजार खरीदारी करने गए थे। वापसी के दौरान खजहोना और गौसगंज के बीच बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हादसे में संजय और राहुल को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कछौना ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर संजय को मेडिकल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.