Hardoi News: अधूरी सीसी रोड से आवागमन में दिक्कत, बारिश में घरों पर खतरा
हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: सांडी। इंदिरा पार्क के पीछे निर्माणाधीन सीसी रोड का काम नालियां ढहने के बाद अधूरा छोड़ दिए जाने से नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के चलते सड़क किनारे जलभराव होने और घरों की नींव को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। प्रभावित परिवारों ने पालिका प्रशासन से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है। करीब एक सप्ताह पहले ठेकेदार ने इंदिरा पार्क के पीछे सीसी रोड के लिए बेस तैयार कर निर्माण शुरू कराया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिक्सर मशीन चलने से हुई तेज कंपन के कारण मुन्ना, रशीद और आजाद के घरों के सामने बनी नालियां ढह गईं। मुन्ना के शौचालय टैंक की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। नागरिकों के अनुसार उन्होंने ठेकेदार से समस्या दूर कर निर्माण कराने का अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला सामने आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.