Hardoi News: अधिसूचना लागू, चुनाव प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश
हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: हरदोई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड शिक्षक एवं लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन की घोषणा के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके अनुपालन में जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री तत्काल हटवाने के निर्देश हैं। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने सभी उप जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर अपने-अपने क्षेत्रों में लगी चुनाव प्रचार सामग्री हटवाने के लिए कहा है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 22 सितंबर को निर्वाचन की घोषणा किए जाने के बाद से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। निर्देशों के तहत लखनऊ खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और दीवारों पर लिखे चुनाव प्रचार संबंधी संदेशों को तत्काल हटवाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.