हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं की एक बैठक मंगलवार को यहां अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी और महामंत्री बलराम दीक्षित के नेतृत्व में तहसील समागार स्थित अधिवक्ता भवन में हुई। इसमें एसडीएम के स्थानांतरण होने के बाद चल रहे न्यायालय बहिष्कार को सर्वसम्मत से वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिवक्ता संघ द्वारा घोषणा की गई कि वे आने वाले नए एसडीएम के साथ काम करेंगे व तीन सदस्यीय जांच कमेटी के आधार पर जिलाधिकारी के निर्णय का इंतजार करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...