हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: अतरौली। ग्राम हयातगंज में गुरुवार रात बूंदाबांदी के दौरान छत से गिरकर 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हयातगंज निवासी महिला के पति अब्दुल रहमान ने बताया कि घर में पत्नी अनीसुन निशा छत पर पन्नी तान कर सो रही थी। आधी रात 11:30 बजे अचानक बूंदाबांदी होने लगी। नींद में उठी अनीसुन निशा पन्नी उठाकर कमरे की ओर जाने के बजाय छत पर सड़क की ओर चलती चली गई। उसको पता ही नहीं चला कि छत कब खत्म हो गई। वह अचानक 13 फिट नीचे आरसीसी रोड पर जा गिरी। गंभीर हालत में परिजन उसे लखनऊ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लखनऊ में महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के चार बेटियां और एक बेटा हैं। उनके पति अब्दुल रहमान खेती करते हैं। हादसे के बाद परिजनों में गम छा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय ने ब...