हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: टड़ियावां। गांव सिकरोहरी के मजरा सिकरहना बदहाल सड़क पर धान के पौध रोपित कर ग्रामीणों द्वारा किए गये प्रदर्शन को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मोहनीश सिंह चंदेल ने विरोधियों की साजिश बताया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री चंदेल ने कहा कि यह मार्ग उनके दिवंगत पिता और पूर्व ब्लॉक टड़ियावां उदयराज सिंह ने सदर सांसद जय प्रकाश रावत से अपने लेटर पैड पर वर्ष 2024 में मांग की थी। इस पर सांसद के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति होने के बाद कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निर्माण कार्य करवाए जाने की योजना काफी समय पहले तैयार कर ली। इन दिनों बारिश के चलते काम नहीं हो सका। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि यह मार्ग उनकी प्राथमिकता में है। बारिश के बाद काम शुरू करवा दिया जायेगा।

हिंदी हिन्द...