हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: हरदोई। अटल चौराहे पर रोक के बावजूद फुटपाथ पर मनमाने तरीके से सियासी लोगों के होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। इससे बस, ट्रक, कार समेत भारी वाहनों को आगे का रास्ता दिखने में दिक्कत होती है। आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स हटवाकर चौराहा साफ कराने की मांग की है। ईओ रामेंद्र कुमार का कहना है कि जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...