हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के अटल चौक के किनारे राहगीरों की सुविधा के लिए बनाया गया फुटपाथ डग्गामार वाहनों के संचालन का ठिकाना बन गया है। फुटपाथ पर वाहनों की आवाजाही और जमावड़े से पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। राहगीरों को मजबूरन सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। फुटपाथ दुकानदारों ने अपना दुकान का सामान भी रख रखा है, जिससे पैदल यात्रियों को असुविधा हो रही है। संबंधित अधिकारियों से फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने और डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...