Hardoi News: अटल की स्मृति में संगोष्ठी हुई आयोजित
हरदोई, अगस्त 17 -- Hardoi News: हरदोई। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणादायी पंक्तियों को स्मरण करते हुए उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। सम्मानित होने वालों में कीर्ति सिंह, अशोक सिंह आजाद, गिरजा शंकर, बालक रामपाल और शत्रुघ्न सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता कीर्ति सिंह, भाजपा नेता अशोक सिंह आजाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में तीन बार सरकार बनी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.