Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: मल्लावां। उन्नाव के बांगरमऊ थानाक्षेत्र के बल्लापुर गांव निवासी अशोक कुमार देर रात मल्लावां कस्बे के एक निजी अस्पताल के सामने पहुंचे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अशोक कुमार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी मल्लावां पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.