Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
हरदोई, सितम्बर 1 -- Hardoi News: मल्लावां। अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी मल्लावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्गापुरवा मजरा करवा निवासी विमलेश उर्फ मुरारी रात में शुक्लापुर गांव के पास शराब ठेके के पास खड़े थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उप निरीक्षक श्याम नारायण ने बताया कि रात में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। सुबह जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान विमलेश के रूप में हुई और परिजनों को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, मातम प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.