Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, एक रेफर
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद-हरदोई मार्ग पर बिलहरी गांव के निकट सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अभिषेक अवस्थी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टोडरपुर निवासी रामलखन पुत्र कृष्णपाल के मुताबिक, वह गांव के अभिषेक अवस्थी पुत्र रामप्रकाश के साथ शाहाबाद से बाइक से घर लौट रहे थे। बिलहरी गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.