हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: मल्लावां। बांसा गांव में रविवार दोपहर नया गांव-माधौगंज मार्ग पार कर रही सत्येंद्र की चार वर्षीय बेटी अनुपम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजन घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...