हरदोई, अक्टूबर 30 -- Hardoi News: बेहंदर। कासिमपुर थानाक्षेत्र के संडीला बांगरमऊ मार्ग पर करलावां पुल के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्री घायल हो गए। इसमें बाइक सवार पिता श्रीपाल गम्भीर घायल हो गए थे। उन्हें परिजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को श्रीपाल की मौत हो गई। परिजन शव देर रात कासिमपुर थाने लाए। कासिमपुर पुलिस को मौत की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कासिमपुर इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि घटना के बाद मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: एक्सीडेंट में दर्ज कराई गई रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...