Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
हरदोई, सितम्बर 24 -- Hardoi News: हरदोई। पिहानी रोड पर एचपी पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर आगे गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली देहात क्षेत्र के भूलभुलिया गांव निवासी रमाकांत गुरुवार सुबह पिहानी रोड की ओर गया था। सुबह करीब आठ बजे एचपी पेट्रोल पंप से लगभग 50 मीटर आगे सड़क किनारे उसका शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि किसी अज्ञात वाहन ने रमाकांत को टक्कर मारी थी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.