Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किराना दुकानदार की मौत
हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद-पाली मार्ग पर ग्राम सहोरा के पास सोमवार की देर रात सड़क पार कर रहे किराना दुकानदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुकानदार की बुधवार सुबह बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम सहोरा निवासी अरुण कुमार (43) पुत्र महेश चंद्र गांव में ही अपने मकान में किराने की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान शाहाबाद-पाली मार्ग पर सहोरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरुण कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.