Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार की मौत
हरदोई, सितम्बर 2 -- Hardoi News: बेहंदर। संडीला गौसगंज मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10 बजे गौसगंज से संडीला की ओर जा रहे ऑटो में गौरी खालसा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ऑटो पर सवार संडीला थाना क्षेत्र के साजन नगर गांव निवासी 50 वर्षीय आकूब संडीला जा रहे थे, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहंदर सीएचसी भेजा गया, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कासिमपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.