Hardoi News: अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक घायल
हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: हरदोई। डीएम चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से युवक की बाइक में टक्कर मार दी। सराय थोक पश्चिमी निवासी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 29 जुलाई को उनका पुत्र शशांक सिंह राठौर बाइक से पिहानी से हरदोई लौट रहा था। साथ में प्रतीक सिंह भी बैठा था। हादसे में शशांक गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए उसे कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच अगस्त को घर लौटने के बाद तहरीर दी गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक सवार कांवरिया ने ट्रक में मारी ठोकर, गंभीर यह भी पढ़ें- Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.