हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: हरदोई। फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर वीरपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चार अक्तूबर को वह पत्नी अनीता के साथ बाइक से हरदोई आते समय लोनार थाना क्षेत्र में न्योरादेव बहोरवापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास हरदोई की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पत्नी को गंभीर चोटें आने पर मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर किया गया था। जाते समय मन्नापुरवा के पास उसकी मौत हो गई थी। शिकायत पर लोनार पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...