Hardoi News: अज्ञात कारणों से दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी
हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: मल्लावां। क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पहली घटना क्षेत्र के दारापुर गांव की है। यहां निवासी प्रवीण कुमार ने रविवार रात घर के बरामदे में जाल में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उसका शव लटकता देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया। मृतक के बड़े भाई विष्णु नारायण ने बताया कि प्रवीण ग्राम पंचायतों में भूसा पहुंचाने का काम करता था। वह चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा तथा अविवाहित था। दूसरी घटना संजलपुर के मजरा खेमीपुर की है। यहां अंकित ने शनिवार सुबह घर के अंदर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.