हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: पाली। गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे पाली क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे से जुड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास एवं भूमि पूजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगस्त माह में संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला व पुलिस प्रशासन ने जनसभा, हेलीपैड और पार्किंग स्थलों के चयन के लिए शनिवार को विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सवायजपुर अंकित तिवारी और एएसपी शाहाबाद सर्किल आलोक राज नारायण ने भारी पुलिस बल और प्रशासनिक टीम के साथ पाली पहुंचकर संभावित स्थलों का जायजा लिया। अधिकारियों ने एसबीआरबी भारतीय इंटर कॉलेज का मैदान, रामलीला मैदान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) परिसर, पशु नखासा स्थल, ईदगाह के पास का मैदान तथा भारतीय इंटर कॉलेज सहित कई स्थानों का निरी...