हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: सांडी। बीडीओ आस्मिता सेन ने बुधवार शाम अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अखबेलपुर-मलवा गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में हरे चारे के उत्पादन और वाटिका में संरक्षित पौधों की सराहना की। वहीं निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बीडीओ ने चारागाह भूमि पर खड़े हरे चारे की उपलब्धता और गोशाला परिसर में विकसित की गई वाटिका देखी। उन्होंने गोवंशों के लिए दाना और चारे की पर्याप्त व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। गोसेवकों फूलकुमार और बलराम ने बारिश के दौरान कीचड़ की वजह से गोवंशों तक चारा और भूसा पहुंचाने में होने वाली परेशानियों की जानकारी दी। बीडीओ ने गोशाला में गोवंशों तक चारा-भूसा पहुंचाने में सुगमता के लिए खड़ंजा सड़क निर्माण कराने, गोसेवकों के ठहरने की व्य...