Hardoi News: अखंड पाठ सुनने गए युवक की करंट से मौत
हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: हरपालपुर। शेखपुर नगरिया गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शेखपुर नगरिया गांव निवासी 19 वर्षीय सुशील रविवार की रात गांव में आयोजित अखंड रामायण का पाठ सुनने गया था। वहां टेंट के तार हाउस की ओर से निकाले गए तार में अचानक करंट उतर आया। चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के वक्त वहां काफी देर तक युवक अचेत पड़ा रहा। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने उसे किसी तरह हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुशील दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। उसी से उसके परिवार का भरण-पोषण चलता था। वह रविवार की सुबह ही दिल्ली से वापस अपने गांव लौटा था पर किसे पता था कि कुछ ही घंटों में यह मनहूस खबर आ जाएगी। सुशील अपने छह भाइयों और चार बहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.