Hardoi News: अंतिम संस्कार में जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत, भांजा गंभीर घायल
हरदोई, जुलाई 30 -- Hardoi News: हरदोई। सीतापुर में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे मामा-भांजा की बाइक हरियावां थाना क्षेत्र में दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर घायल है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मिरगवां निवासी 20 वर्षीय सोनू अपने भांजे पवन निवासी ग्राम छुलाहा थाना सुरसा के साथ गुरुवार सुबह बाइक से सीतापुर के महोली क्षेत्र जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे हरियावां थानाक्षेत्र के बिलहरी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि पवन का उपचार जारी है। बताया गया कि सोनू खेती-किसानी कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.