हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: बेनीगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर चंद्रहास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मंगलवार को दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही बनी रही। चंद्रहास पुत्र बाबू का आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या, लूट और डकैती समेत कई मामलों में जेल जा चुका था। हाल ही में जेल से छूटने के बाद वह अपने घर के बजाय गांव के पंचायत भवन में रह रहा था। बताया गया कि पिता उसे घर में रहने नहीं देते थे। वह गांव में इधर-उधर काम करके अपना गुजारा करता था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पंचायत भवन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ शाहाब...