हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: अतरौली, संवाददाता। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी नारायणपुर स्थित अंडा फैक्ट्री के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार अमित यादव और इंस्पेक्टर शिवाकांत पांडेय ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी स्तर पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट और मुर्गियों की बीट का समुचित निस्तारण नहीं होने से लाखों मक्खियां पनप गई हैं, जिससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित है। उनका कहना है कि घरों में भोजन बनाना, खाना खाना, सोना और सामान्य जीवन जीना तक मुश्किल हो गया है। समस्या के समाधान की मां...