Hardoi News: अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शुभारंभ अवसर पर प्रतियोगिता के सह संयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने प्रतियोगिताओं की रूपरेखा एवं कार्यक्रम की जानकारी दी। उद्घाटन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलों को विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद टॉस कराकर कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का शुभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.