Hardoi News: अंटवा में मनरेगा गड़बड़ी की रिकवरी लंबित, आरटीआई से मांगा कार्रवाई का जवाब
हरदोई, अक्टूबर 11 -- Hardoi News: सांडी। सांडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंटवा में वीबीजी रामजी योजना के तहत चकरोड निर्माण में फर्जी मस्टररोल के जरिए धनराशि निकाले जाने की शिकायत पर कार्रवाई लंबित है। खंड विकास अधिकारी की जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद 75,418 रुपये की रिकवरी के लिए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को फाइल भेजी गई थी। बावजूद कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने सूचना के अधिकार के तहत जवाब मांगा है। अंटवा निवासी शिकायतकर्ता छोटे सिंह के मुताबिक, खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन से मांगी गई सूचना में बताया गया कि 75,418 रुपये की रिकवरी वसूलने के लिए 29 अगस्त को अग्रिम कार्रवाई के लिए फाइल भेजी गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि फाइल भेजे जाने के बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। इस पर उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.