हरदोई, अगस्त 1 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी काव्य-पाठ प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना तथा उनके आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत कुमार झा एवं उपस्थित अभिभावकों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र आरव ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में नन्हे विद्यार्थियों ने प्रभावशाली उच्चारण और आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी कविताओं का पाठ कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मरियम खान ने प्रथम, अवन्या पाल ने द्वि...