हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: आयुष विभाग के तत्वावधान में आयुष आपके द्वार आउट रिच कैंप का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रूचि वशिष्ठ द्वारा गांव हसुपुर में हुआ। होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं योग कैंप में 52 पुरूष और 36 महिलाओं कुल 88 रोगियों को होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया गया। इस दौरान बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों एवं उनके बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया। योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा योगाभ्यास में सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस एवं कमर दर्द से संबंधित अभ्यास कराया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट प्रवीन कुमार पटेल द्वारा दवा वितरण का कार्य किया गया। प्रशांत यादव, योग सहायक जयवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...