Hapur News: 75 छात्राओं को योगाभ्यास कराया
हापुड़, नवम्बर 5 -- Hapur News: हापुड़ जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ.अशोक कुमार राना हापुड़ के दिशा निर्देशन में योग वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अठसैनी के योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अठसैनी जनपद हापुड़ में योग शिविर लगाया गया। जिसमें 75 छात्राओं और स्टाफ को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में सोनिया वर्मा, रजिया सुल्ताना, ममता शर्मा, रिचा शर्मा, सविता, अर्चना, ममता भदोरिया, योग सहायक जयवीर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.