Hapur News: 50 छात्राओं को ड्रेस वितरित की गई
हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल द्वारा एकेपी इंटर कॉलेज में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 50 छात्राओं को ड्रेस वितरण किया। कॉलेज के प्रधान नरेंद्र आर्य, मैनेजर शशांक आर्य ने छात्राओं को संबोधित किया। क्लब के अध्यक्ष अनिल कक्कड़, सचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गाबा, कार्यक्रम संयोजक तरुण गर्ग के द्वारा व्यवस्था की गई। वरिष्ठ रोटेरियन डॉ.मनमोहन कक्कड़, रोटेरियन वेदप्रकाश अरोड़ा, हरीश छाबड़ा, विपिन सचदेवा, आशु सचदेवा, डॉ विक्रांत बंसल, सौरभ शशांक के द्वारा छात्राओं को ड्रेस वितरित की गई। डॉ अशोक ग्रोवर द्वारा छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.