Hapur News: 35 आए फरियादी, छह शिकायतों में निपटा समाधान दिवस
हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 35 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे, जिसमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सीडीओ ने लंबित शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
शिकायतों का निस्तारण नगर पंचायत बाबूगढ़ के वार्ड नंबर-01 के मोहल्ला ईमलीवाला निवासी अमित कुमार ने सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उनके मकान के बाहर करीब दस फीट चौड़ा रास्ता है, लेकिन उनके मकान के सामने रहने वाले ललित पुत्र नैन सिंह द्वारा रास्ते में अतिक्रमण कर चार फीट की रैंप व चार फीट की लॉबी बनाई है। उसने आधे रास्ते पर अतिक्रमण कर सरकारी रास्ते को बंद कर दिया है, इससे आवागमन में बाधा हो रही है। उन्होंने अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.