Hapur News: 31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा करने पर मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट
हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: नगर पालिका परिषद ने नगर क्षेत्र के सभी संपत्ति करदाताओं से समय पर कर जमा करने की अपील की है। पालिका प्रशासन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर का भुगतान 31 जुलाई 2026 तक करने वाले करदाताओं को वर्तमान कर राशि पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार करदाता नगर पालिका परिषद के कर अनुभाग स्थित कैश काउंटर पर पहुंचकर संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।पालिका प्रशासन ने सभी संपत्ति करदाताओं से निर्धारित अवधि के भीतर कर जमा कर छूट का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही समय पर कर जमा करने से नगर के विकास कार्यों को गति मिलने और नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन में भी सहयोग मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.