हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत हापुड़ में तात्कालिक समस्याओं के संदर्भ में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सर्वेश कुमारी के नेतृत्व में किया। जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर की 30 छात्राओं ने युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को साझा किया।कु. श्रुति यादव, कु. मानसी, कु.अंजलि आदि छात्राओं ने ट्रैफिक जाम की समस्या पर अपनी बात रखीं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम लगने के कारण कई बार वह विद्यालय समय से नहीं पहुंच पाती हैं। जिससे कक्षाएं छूट जाती हैं। कु.मानवी शर्मा ने सलाह दी कि सर्वप्रथम हमें उचित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देना चाहिए। कु.प्रिया, कु.अनु एवं कु.मुस्कान ने जलभराव की समस्या उठाई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति...