Hapur News: 29 रोगियों को होम्योपैथिक चिकित्सा प्रदान की गई
हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: आयुष विभाग के तत्वावधान में आयुष आपके द्वार आउट रिच कैंप का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में पंचायत घर सिखैड़ा हापुड़ में हुआ। इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जागृति वाजपेई राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिखैडा ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए। शिविर में 16 पुरुष, 13 महिला समेत 29 रोगियों को होम्योपैथिक चिकित्सा प्रदान की गई। विपिन कुमार, अजय कुमार, सुमित कुमार सचिन कुमार, मिथुन का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.