Hapur News: 21वीं सदी में छात्रों को नवाचार की सोच और डिजिटल कौशल की आवश्यकता:प्रो.पीके दशोरा
हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्वावधान में प्रोफेशनल प्रोग्राम बीसीए के सात दिवसीय ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल, सचिव डॉ.रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.आयुष सिंघल, महानिदेशक डॉ.सुभाष गौतम, वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ.निधि मलिक, प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी, मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रो.पीके दशोरा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि प्रो.पीके दशोरा कुलपति मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने अपने व्याख्यान में कहा कि 21वीं सदी में छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता, नवाचार की सोच और डिजिटल कौशल की भी आवश्यकता है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.