हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: गांव सदरपुर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व 151 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। क्षेत्र के गांव सदरपुर में शुभ मुहूर्त में कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक पंडित नरेश शास्त्री, अलीगढ़ वालों ने सनातन धर्म एवं संस्कृति के अनुरूप मातृशक्तियों के सिर पर 151 कलश धारण कराकर यात्रा का शुभारंभ कराया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच महिलाओं ने गांव के विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीराधा-कृष्ण के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- Hapur News: श्री मद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा कलश यात्रा के बाद श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर, सदरपुर में श...