Hapur News: 136 वाहनों की लगाई बोली, 27.72 लाख का मिला राजस्व
हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: उप संभागीय परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में लंबे समय से निरूद्ध (सीज) पड़े वाहनों की खुली नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 136 वाहनों की बोली लगाई गई, जिससे विभाग को कुल 27.72 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी का पहला चरण डिप्टी कलेक्टर रेनू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद के छह प्रमुख थानों बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, कोतवाली नगर, पिलखुवा, धौलाना और हाफिजपुर में बंद पड़े 119 वाहनों की नीलामी की गई। इस प्रक्रिया में कुल 17 बोलीदाताओं ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अधिकतम बोली के रूप में विभाग को कुल 16.76 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई。
नीलामी का दूसरा चरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.