Hapur News: 13 सौ किलो नकली पनीर को नष्ट कराया गया
हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार रात क्षेत्र के गांव टोडरपुर में पनीर निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 1300 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3.74 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे पुलिस बल के साथ की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, टीम ने टोडरपुर गांव में जहीर पुत्र जमील, कादिर और जमीर की पनीर निर्माणशालाओं पर दबिश दी। ये तीनों इकाइयां एक-दूसरे से सटी हुई थीं। जांच के दौरान जहीर के यहां से लगभग 320 किलो, कादिर के यहां से 350 किलो और जमीर के यहां से 550 किलो तैयार पनीर बरामद हुआ। टीम ने तीनों स्थानों से पनीर और दूध के एक-एक नमूने भी लिए। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पनीर का निर्माण और भंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.