Hapur News: 12 साल के वनवास को 2027 में खत्म करें कांग्रेसी: चेतन चौहान
हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान की एक बैठक सोमवार को गांव सिखेड़ा में संपन्न हुई। बैठक के दूसरे दिन एआईसीसी आब्जर्वर चेतन चौहान, पीसीसी ऑब्जर्वर नरेंद्र चौहान और पंकज तेजानिया हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। एआईसीसी ऑब्जर्वर चेतन चौहान ने कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। अगर 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनानी है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सर्वाधिक सीटों से जीतकर उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाना ही होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अब समय आ गया है कि 12 साल के वनवास और सूखेपन को 2027 के विधानसभा चुनाव में खत्म किया जाए। यह भी पढ़ें- जमीनी स्तर से जुड़े लोगों को मौका देगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.