Hapur News: 11 क्विंटल धान में 38 किलो की हेराफेरी का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: धान मंडी में किसानों से जबरन कटौती और अभद्रता का आरोप लगा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष सुरेश पाल ने मंडी सचिव से इसकी शिकायत की है। किसान उमेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक व्यापारी की दुकान पर 11 क्विंटल 97 किलो 800 ग्राम धान बेचा। कटौती के बाद इसका वजन 11 क्विंटल 59 किलो निकाला गया, जिसकी कीमत 40,665 रुपये थी।आढ़ती ने इसमें से 1095 रुपये काट लिए, जबकि मंडी समिति के आदेशानुसार एक क्विंटल पर सिर्फ 10 रुपये की कटौती हो सकती है। व्यापारी ने इस नियम का पालन नहीं किया। सुरेश पाल ने जिलाधिकारी से आरोपी आढ़ती का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.