Hapur News: 108 विशिष्ट ब्राह्मणों व भक्तों द्वारा सुन्दरकांड पाठ आयोजित
हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: मंगलवार को बाबूगढ़ स्थित नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूर्ण श्रद्धा व भाव से सुन्दरकांड पाठ 108 विशिष्ट ब्राह्मणों व भक्तों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य यजमान डा.डी.के वशिष्ठ एवं डा.रोमशा वशिष्ठ ने गुरुपूर्णिमा के पूर्वसंध्या पर धर्म के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित केसी पाण्डेय सहित अनेक पुजारियों व विद्वानों को पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंटकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान केसी पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से भगवान का स्मरण होता है तथा जीवन में सकारात्मकता के साथ साथ समाज में भी सद्भावना बढ़ती है पूरा सुन्दरकांड रिश्तों के प्रति विश्वास व कार्य सफलता के लिए प्रेरित करता है। इसके बाद भगवान के भजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.