हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: ग्राम सिखैड़ा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी ऊसर भूमि को तहसील प्रशासन ने पूरी तरह कब्जा मुक्त करा दिया है। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन चलाकर अवैध रूप से खड़ी की गई चाहरदीवारी (बाउंड्रीवॉल) को ध्वस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: राजकीय आस्थान की 15 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्तअवैध कब्जे की रिपोर्ट नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह ने बताया कि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि सिखैड़ा गांव के खसरा नंबर 1098 (रकबा 0.0890 हेक्टेयर) पर, जो कि सरकारी अभिलेखों में ऊसर दर्ज है, कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया ...