Hapur News: हो जाएं सावधान, कूलर-गमलों में पनपने लगा मलेरिया का लार्वा
हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: जिले के लोगों को सावधान होने की जरूरत है। यहां जिले में कूलर-गमलों में मलेरिया का लार्वा पनपने लगा है। जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सप्ताहभर के अंदर 105 स्थानों पर मलेरिया का लार्वा नष्ट किया है। डेंगू, मलेरिया से रोकथाम के प्रबंध किए जा रहे हैं। बदलते मौसम में जिले में मलेरिया ने दस्तक दे दी है। मलेरिया के पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू-मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जगह-जगह जाकर डेंगू, मलेरिया का लार्वा नष्ट करने में जुटी हुई हैं। सप्ताहभर के अंदर स्वास्थ्य टीमों को 105 स्थानों पर डेंगू, मलेरिया का लार्वा मिला है। इनमें ज्यादातर मलेरिया का लार्वा नालियों में मिला है, लेकिन 12 ऐसे स्थान हैं जहां मलेरिया का लार्वा कूलर एवं गमलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.