Hapur News: होटल से बाइक हुई चोरी
हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाने में कोतवाली हापुड़ नगर के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी बिट्टू ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 16 अगस्त को वह बाबूगढ़ छावनी स्थित शिवा ढाबा गुड्डू प्रधान के ढाबा पर खाना खाने के लिए अपने बाइक पर सवार होकर गया था। बाइक खड़ी कर वह खाना खाने गया। जब वह वापस आया तो उसने देखा की बाइक गायब है। आसपास में बाइक की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.