Hapur News: हाफिजपुर पुलिस व यातायात पुलिस ने महिला को लौटाए 6800 रुपये
हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: थाना हाफिजपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला का खोया हुआ पर्स वापस लौटाया है। पर्स में रखे 6800 रुपये और जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई। महिला ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि जनपद बुलंदशहर निवासी कामती शर्मा रविवार सुबह किसी कार्य से हापुड़ जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनका पर्स गिर गया। क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के पास यातायात पुलिस उपनिरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को सड़क पर एक महिला का पर्स पड़ा मिला। पुलिस ने पर्स की जांच की तो उसमें महिला के जरूरी दस्तावेज और 6800 रुपये मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने दस्तावे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.