हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: यूपीसीआईडीए ने हापुड़ के एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने मेसर्स श्री दुर्गा टेक्सटाइल के संचालक संजय कुमार पांडेय को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी कर 3 दिनों में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है।681.82 वर्ग मीटर पर कब्जा फैक्टरी प्रबंधन द्वारा इतनी बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की पुष्टि हुई है।​व्हाट्सएप पर शिकायत धौलाना निवासी अजय भारद्वाज ने 6 जुलाई 2026 को व्हाट्सएप के जरिए इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले आश्वासन के बाद भी प्रबंधन ने कब्जा नहीं हटाया था।​बुलडोजर की चेतावनी यूपीसीआईडीए के उप-महाप्रबंधक सलिल यादव के आदेशानुसार, यदि 3 दिन में अतिक्रमण स्वत नहीं हटाया गया, तो प्राधिकरण बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर देगा।​खर...