हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: हापुड़ का मौसम शुक्रवार से ही सुहाना है। शनिवार को भी सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे। दिनभर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश की बूंदे गिरती रही। इससे मौसम सुहाना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश की वजह से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिस कारण लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जलभराव व कीचड़ से आफतमौसम में बदलाव हापुड़ में शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदली थी, आसमान में काले बादल छा गए थे। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, इससे मौसम सुहाना हो गया था और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। शनिवार को भी सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हुए थे, कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही थी। दोपहर तक ब...